रायपुर 18 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Varanasi: Preparations for metro service from airport to Cantt station, passengers will get great convenience / वाराणसी मेट्रो सेवा एयरपोर्ट से कैंट तक , वाराणसी में जल्द ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कैंट रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रेल सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
इस परियोजना का उद्देश्य हवाई यात्रा से आने वाले यात्रियों को सीधे शहर तक तेज, सस्ती और सुविधाजनक मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
वर्तमान में बाबतपुर एयरपोर्ट से रोजाना करीब 80 विमान उड़ान भरते हैं, जिनसे 10 से 12 हजार यात्री आते-जाते हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार कार्य तेजी से जारी है। इसमें मल्टी-लेवल पार्किंग, आठ एयरोब्रिज, पांच हजार यात्रियों की क्षमता वाला नया टर्मिनल भवन और रनवे के नीचे अत्याधुनिक सुरंग (टनल) निर्माण शामिल है।
एयरपोर्ट के विस्तार और मेट्रो सेवा शुरू होने से वाराणसी में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ शहर की कनेक्टिविटी और सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
