INS TrishulINS Trishul
Share This Article

रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia/ भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा।

‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें क्रॉस-डेक विज़िट, ऑपरेशनल बातचीत और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।

इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं को अनुभव और बेहतरीन कार्य प्रणालियां साझा करने, आपसी तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) बढ़ाने और आपसी समझ को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच मजबूत और लंबे समय से चली आ रही समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है और दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग के बढ़ते दायरे और मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है।


Share This Article