Share This Article रायगढ़, 04 सितंबर। Viksit Bharat 2047 : जिले में जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिलेभर में चलेगा। जनभागीदारी के साथ चलेगा सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। CEO अभिजीत पठारे बनाए गए नोडल अधिकारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समन्वय और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे को सौंपी गई है। उन्हें अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी अभियान की गतिविधियों के प्रभावी समन्वय और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगरीय क्षेत्रों में अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नगरीय निकाय क्षेत्रों में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी आयुक्त, नगर पालिक निगम रायगढ़ को दी गई है। इसके अलावा जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय पर जोर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों का सहयोगी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी संचालन किया जाए। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जनसंपर्क विभाग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें। जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा विस्तार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए जिले में जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के साथ लोगों को योजनाओं से जोड़ने और परिवार स्तर तक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान रहेगा। Share This Article Post navigation CG Wildlife Crime : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने 4 नाखूनों के साथ दो को दबोचा रायपुर में जल संकट से निपटने नई पहल…अब डिजिटल सर्वे से चिन्हित होंगे जरूरतमंद इलाके