Share This Article रायपुर 21 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Chief Minister congratulates eminent litterateur of Chhattisgarh, Shri Vinod Kumar Shukla on being honoured with the ‘Jnanpith Award’/ विनोद कुमार शुक्ल ज्ञानपीठ पुरस्कार , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि श्री विनोद कुमार शुक्ल को यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ल के सुदीर्घ, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका रचनात्मक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। Share This Article Post navigation PIB महाराष्ट्र और गोवा ने 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले मीडिया के लिए फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स आयोजित किया सिनेमा में हरित सोच: चार देशों के फिल्मकारों ने रखे विचार