रायपुर 23 Dec 2025/ ETrendingIndia / ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का निधन कल रायपुर एम्स में हो गया। सांस लेने में कठिनाई के कारण उन्हें दो दिसंबर को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
