Share This Article तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर 2026। Virat Kohli 15000 ODI Runs: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले वनडे में कोहली ने अपने वनडे करियर के 15,000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम थी। 303 पारियों में 15,000 रन विराट कोहली ने 15,000 वनडे रन का आंकड़ा अपनी 303वीं पारी में हासिल किया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 377 पारियों में 15,000 रन पूरे किए थे। यानी कोहली ने यह उपलब्धि सचिन से 74 पारियां कम खेलकर हासिल की है। सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट कोहली 15,000 वनडे रन के क्लब में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में 18,426 रन दर्ज हैं और वह इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा 14,234 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज ने दिया 295 रन का लक्ष्य मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 295 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि जॉन कैंपबेल ने 62 रन और आमिर जांगू ने नाबाद 58 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट हासिल किए। Share This Article Post navigation Asian Games 2026 : गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से डिप्टी CM अरुण साव ने की बात, कहा- आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान