Share This Article

रायपुर 19 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Special Gram Sabha in Gram Panchayats on July 20” कांकेर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम सभा “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM-G) के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी।

विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत अनुमेय विकास कार्यों की स्वीकृति तथा ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।

राज्य में यह मिशन 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कांकेर जिला पंचायत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन कराएं।