रायपुर 27 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / A spiritual journey for the elderly residents of the old age home: They will visit Ram Janmabhoomi in Ayodhya./ वृद्ध आश्रम अयोध्या यात्रा , 28 जनवरी को इस वर्ष भी विदिशा के सनराईजर्स स्कूल के संचालक लंदन मे रहने वाले डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा श्री हरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को आनंद,आस्था और आशीर्वाद द्वारा कराई जा रही है.
ए सी. कोच से होगी यात्रा
यात्रा इस वर्ष राम जन्मभूमि अयोध्या जा रही है। यात्रा हेतु रेलवे स्टेशन बीना से साबरमती एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में बैठकर बुजुर्ग गंतव्य तक पहुंचेंगे .
कलेक्टर दिखाएँगे हरी झंडी
इस यात्रा को बीना स्टेशन तक श्री हरि वृद्ध आश्रम से ठीक 11 बजे स्पेशल बस द्वारा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एडिशनल एस पी प्रशांत चौबे और विधायक मुकेश टंडन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिको, रोटरी क्लब लायन्स क्लब, सदस्य और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रा की अगवानी अयोध्या धाम में देश के प्रसिद्ध कवि गीतकार और शेयर आलोक श्रीवास्तव दिल्ली से आकर करेंगे। वह पूरे समय डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव और वृद्ध आश्रम के बुजुर्गो सहित भगवान के दर्शन हेतु उपस्थित रहकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे.
कश्मीर में शहीद सैनिकों के परिजन भी शामिल होंगे
गौरतलब है कि इस यात्रा में वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ देश की सीमाओं पर शहीद हुए कश्मीर के सैनिकों के परिवारों के 8 सदस्य भी शामिल हैं।
एक ही डिजाइन के सभी पहनेंगे केप
श्री हरि वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा और संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान बुजुर्ग भीड़ में कहीं खो ना सके इसके लिए सभी के लिए एक ही डिजाइन के केप तैयार किए हैं।
भीड़ में खोने से बचाने की डिवाइस
साथ ही सुरक्षा हेतु बुजुर्गो के आई कार्ड में एक ऐसी डिवाइस लगाई है जो किसी व्यक्ति को ग्रुप के कवरेज एरिया से बाहर होने पर बीप करेगी और व्यक्ति को यह पता चल जाएगा कि वह खो गया है। डिवाइस के मुख्य कंट्रोलर डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव के मोबाइल से खोए हुए व्यक्ति को भीड़ में आसानी से खोजा जा सकेगा। साथ ही वृद्ध आश्रम के डॉक्टर बी. एस. दाँगी भी जरूरी दवाइयों के साथ यात्रा में शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह यह यात्रा न केवल बुजुर्गों के उत्साह में वृद्धि करेगी बल्कि उन्हें जीवन का एक नया आनंद भी प्रदान करेगी। श्री हरि वृद्ध आश्रम के सारे बुजुर्ग इस यात्रा हेतु उत्साह से भरे हुए हैं।
