Share This Article रायपुर, 12 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बदलेगा। दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 और 16 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। केरल और माहे में 16 नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में 14 नवंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर अगले 24 घंटों में और मजबूत होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव या महत्वपूर्ण बारिश की संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। Share This Article Post navigation SBI को ‘वर्ड्स बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2026’ चुना गया गुड़ियों को सजाने का शौक बना विश्व रिकॉर्ड…18.5 सेकंड में साड़ी पहनाकर डॉली जैन ने रचा इतिहास