रायपुर, 19 जुलाई 2026/ World Cup Final: Mbappé overtakes Messi in the race for the Golden Boot…! All eyes on the final.
World Cup Final : फीफा विश्व कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि हार के बावजूद फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और विश्व कप इतिहास में अपने कुल गोलों की संख्या 22 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक विश्व कप गोल करने वालों की सूची में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बना ली।
फ्रांस की शानदार वापसी की कोशिश
पहले हाफ में फ्रांस 4-0 से पिछड़ गया था, लेकिन 48 वें मिनट में एमबापे के गोल ने टीम में नई जान फूंक दी। इसके बाद ब्रैडली बारकोला और एमबापे ने गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन इंग्लैंड के बुकायो साका की हैट्रिक और जूड बेलिंगहैम के गोल ने फ्रांस की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी।
अब मेसी के पास रिकॉर्ड वापस लेने का मौका
39 वर्षीय लियोनेल मेसी के पास स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल में गोल कर एमबापे से बढ़त वापस हासिल करने का अवसर है।
मैच के बाद एमबापे ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मेसी फाइनल में भी गोल करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा अहम टीम का फाइनल खेलना और जीतना होता है।
