रायपुर 26 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Republic Day: Chinese President Xi Jinping’s message, calling India a ‘good neighbor and friend’ / शी जिनपिंग गणतंत्र दिवस संदेश , चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजे अपने बधाई संदेश में भारत को चीन का अच्छा पड़ोसी और मित्र बताया। साथ ही भारत-चीन संबंधों की तुलना उन्होंने ड्रैगन और हाथी के एक साथ टैंगो नृत्य करने से की।
शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है और आपसी संवाद व सहयोग को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चीन भारत के साथ स्थिर और सहयोगपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में कूटनीतिक स्तर पर संपर्क बढ़ा है और सीमावर्ती मुद्दों सहित आपसी हितों से जुड़े विषयों पर बातचीत जारी रही है। गणतंत्र दिवस पर चीन के राष्ट्रपति का यह संदेश भारत- चीन संबंधों में संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
