Yuvraj Singh breaks silence on retirement
Yuvraj Singh breaks silence on retirement
Share This Article

रायपुर 29 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Yuvraj Singh breaks silence on retirement: Reveals the real reason on Sania Mirza’s podcast./ युवराज सिंह रिटायरमेंट वजह , भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर और सुपरस्टार युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद अपने फैसले की असली वजह बताई है।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि उनका रिटायरमेंट कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह लंबे समय से चली आ रही शारीरिक और मानसिक थकान का नतीजा था।

युवराज सिंह ने कहा कि कैंसर से जंग जीतने और टीम इंडिया में वापसी के बाद भी उनका करियर पहले जैसा नहीं रहा। वह लगातार टीम में आते-जाते रहे, जिससे उन पर खुद को बार-बार साबित करने का दबाव बढ़ता गया। युवराज ने स्वीकार किया कि एक समय के बाद उन्हें क्रिकेट खेलने में मजा आना बंद हो गया था और खेल एक मजबूरी जैसा लगने लगा था।

उन्होंने बताया कि उन्हें न तो वैसा समर्थन महसूस हो रहा था और न ही वह सम्मान, जिसकी उम्मीद एक खिलाड़ी करता है।

2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज ने कहा कि जब खेल में खुशी ही न रहे, तो उसे आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं होता।

युवराज सिंह ने यह भी कहा कि जून 2019 में संन्यास लेने के बाद उन्हें तुरंत राहत महसूस हुई। खेल का बोझ हटते ही वह खुद से दोबारा जुड़ पाए। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को जीवन में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, जहां उसे अपने फैसलों पर ईमानदार होना पड़ता है.