Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इस प्रारूप में 400 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ 3 विकेट लेकर उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। चहल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। 346 मैचों में 402 विकेट चहल ने अब तक 346 टी20 मुकाबलों में कुल 402 विकेट हासिल किए हैं। भारतीय गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार 366 विकेट के साथ दूसरे और जसप्रीत बुमराह 354 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पीयूष चावला (329) और रविचंद्रन अश्विन (323) भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। चहल और निशांत की घातक गेंदबाजी इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम 19.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। चहल ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि निशांत संधू ने भी 3 विकेट झटके। हरियाणा ने 16.1 ओवर में जीता मैच 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 16.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। कप्तान अंकित कुमार ने 43 रन बनाए, जबकि निशांत संधू 37 रन बनाकर नाबाद रहे। Share This Article