रायपुर, 16 जून 2026/ ETrendingIndia / “Chief Minister Helpline 1076: Retired employee gets pending pension” मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 समाधान , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए ऐसा सशक्त मंच बनकर उभरी है, जहां दर्ज शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इसका एक प्रेरक उदाहरण बलरामपुर जिले के बसंतपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री जाकिर हुसैन हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लंबे समय से लंबित पेंशन भुगतान प्राप्त हुआ।
बसंतपुर निवासी श्री जाकिर हुसैन जल संसाधन विभाग में साइट चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे।
सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि का भुगतान विभिन्न कारणों से लंबित था।
कई बार प्रयास करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था।आखिरकार उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और सतत निगरानी में प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया तथा उनकी लंबित पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए सीधे बैंक खाते में जमा करा दिया गया।
