रायपुर 26अपै्रल2026/ ETrendingIndia / Meta, Microsoft to lay off more than 20,000 employees, AI sector to change / मेटा माइक्रोसॉफ्ट छंटनी 2026 , मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की घोषणा की है। यह कदम दोनों कंपनियों की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में बड़ा निवेश करने के कारण उठाया जा रहा है। दोनों तकनीकी दिग्गज 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
यह संभावित कटौती प्रौद्योगिकी उद्योग में व्यापक श्रम फेरबदल की मात्र शुरुआत हो सकती है, क्योंकि कंपनियां कार्यबल लागत को कम करते हुए एआई में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं।
मेटा ने अपने कर्मचारियों को बताया कि वह अपने कार्यबल में 10 फीसदी यानि लगभग 8,000 नौकरियों की कटौती करेगी। साथ ही 6,000 रिक्त पदों को भरने की योजना भी रद्द कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में योग्य कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव दे रही है।
इसी तरह नाइकी ने लगभग 1,400 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।
स्नैप ने 16 फीसदी और सेल्सफोर्स ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।
मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट मिलकर इस साल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 700 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) खर्च कर सकते हैं।
साथ ही, कई कंपनियां दक्षता बढ़ाने, टीमों को सुव्यवस्थित करने के लिए एआई टूल्स का उपयोग कर रही हैं। इस बदलाव को लेकर एक्जीक्यूटिव कोच और पूर्व एआई प्रोफेशनल एंथनी टगल का कहना है कि यह एक अस्थायी बाजार सुधार के बजाय एक स्थायी परिवर्तन की शुरुआत है।
