Share This Article रायपुर, 27 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / बिलासपुर के अकलतरी गांव की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं बिहान योजना के जरिए स्वरोजगार की नई मिसाल पेश कर रही हैं। पशु एवं पक्षी आहार संयंत्र का संचालन कर महिलाएं न केवल नियमित आय कमा रही हैं, बल्कि गांव के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण आहार भी उपलब्ध करा रही हैं। रोजगार का जरिया महिलाओं ने पारंपरिक आजीविका से आगे बढ़कर बिलासा पशु आहार संयंत्र का संचालन शुरू किया है। यहां पशु और पक्षियों के लिए आहार तैयार कर उसकी पैकेजिंग और बिक्री का काम भी समूह की महिलाएं संभाल रही हैं। आधुनिक मशीनों से तैयार हो रहा गुणवत्तापूर्ण आहार संयंत्र में फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर, फीड पैलेट और फीड क्रम्बल मशीन जैसी आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। महिलाएं संयंत्र संचालन से लेकर आहार निर्माण, पैकेजिंग, गुणवत्ता जांच और मार्केटिंग तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं। नियमित आय के साथ गांव को भी फायदा स्थानीय स्तर पर पशु-पक्षी आहार उपलब्ध होने से ग्रामीण पशुपालकों और कुक्कुट पालकों को दूर से चारा मंगाने की जरूरत कम हुई है। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत हो रही है, वहीं महिलाओं को नियमित रोजगार और आय मिल रही है। दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा बिहान योजना के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की यह पहल आर्थिक आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का उदाहरण बन रही है। अकलतरी की महिलाओं की सफलता दूसरे स्व-सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। Share This Article Post navigation रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था रायपुर रेलवे स्टेशन : प्लास्टिक बोतलों का होगा स्मार्ट निपटान