Share This Article रायपुर, 27 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / रायपुर रेल मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्टेशन परिसर की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर 6 प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे यात्री इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक बोतलों को मौके पर ही क्रश कर सकेंगे। प्लास्टिक कचरे पर लगेगा ब्रेक मशीनों से प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने की समस्या कम होगी। इससे स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। क्रश की गई प्लास्टिक को आगे पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा। अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी होगी यह सुविधा रायपुर के बाद दुर्ग, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा और भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर भी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाने की योजना है। कचरे से बनेगा उपयोगी संसाधन प्लास्टिक बोतलों के संग्रहण, क्रशिंग और पुनर्चक्रण से प्लास्टिक कचरे को दोबारा उपयोगी संसाधन में बदलने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव भी कम होंगे। यात्रियों से अपील रेल मंडल ने यात्रियों से प्लास्टिक बोतल और अन्य कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा क्रशर मशीनों का उपयोग करने की अपील की है। स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए यात्रियों की भागीदारी को अहम बताया गया है। Share This Article Post navigation बिहान योजना : पशु आहार संयंत्र से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु)–बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू