Northeast Frontier RailwayNortheast Frontier Railway
Share This Article

रायपुर 2 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Northeast Frontier Railway Recruitment under Sports Quota, Last Date is 10 March / स्पोर्ट्स कोटा रेलवे भर्ती , पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने वर्ष 2025–26 के लिए स्पोर्ट्स कोटा (भाग–2) के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह रोजगार सूचना संख्या 01/2026 के अंतर्गत जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

कितने पद और किस लेवल पर भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे।

लेवल-3/2 (7वां वेतन आयोग) में 5 पद

लेवल-1 (7वां वेतन आयोग) में 4 पद

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

लेवल-3/2 के लिए 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

लेवल-1 के लिए 10वीं पास, आईटीआई या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

खेल उपलब्धि अनिवार्य

आवेदन करने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निर्धारित स्थान प्राप्त होना चाहिए।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।


Share This Article