Job FairJob Fair
Share This Article

रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के तत्वावधान में आगामी 23 सितंबर बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है.

इच्छुक अभ्यर्थी मेले की जानकारी erojgar cg app एवं छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं. इसी तरह रोजगार मेले में आवेदन हेतु इनके माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं.

रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ,कालीमंदिर के पास ठाकुरपारा के पास कवर्धा में किया जाएगा.

इस रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर के 50 पद पर भर्ती की जाएगी. वांछित योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास है. इसी तरह कलेक्शन ऑफिसर के दस पदों पर भर्ती की जाएगी।योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास है.

इसी तरह अशर्व फाउंडेशन /अशर्व सिक्युरिटी एंड एच आर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद पर भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता 10 पास है. सिक्युरिटी सुपरवाइजर के पचास पद हैं।योग्यता ग्रेजुएट है। केयरटेकर के पचास पद हैं योग्यता दसवीं पास है. नर्सिंग असिस्टेंट के 50 पद हैं, योग्यता ग्रेजुएट है । बॉडी सीटर के पचास पद हैं, योग्यता 10 वी पास है.

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के वेयरहाउस हेल्पर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. वांछित योग्यता 12 वी पास है. इसी तरह ऑफिस असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।वांछित योग्यता 10 वी पास है.

रोजगार मेले का आयोजन गवर्नमेंट ईवीपीजी कॉलेज, कोरबा में किया जाएगा.

इसमें श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के पचास पद पर भर्ती की जाएगी.

एआईएसईसीटी के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड के दो पद ,सेल्स एग्जीक्यूटिव के पांच पद और रिसेप्शनिस्ट के दो पद के लिए भर्ती की जाएगी.

द रॉयल हंटर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 8 और ड्राइवर के 8 पद पर भर्ती की जाएगी.

बिलक्विलिस एजुकेशन सोसायटी के द्वारा फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर के दो पद, एक्सपेंशन मैनेजर के दो पद और ऑफिस बाय के दो पद , एकाउंट्स के एक पद, काउंसलर के 4 पद, मैनेजर के दो पद , एच आर के दो पद पर भर्ती की जाएगी. इसी तरह पैकेजिंग स्टाफ के तीन पद ,आईटी इंचार्ज के दो पद और लैब टेक्नीशियन के दो पद पर भर्ती की जाएगी. इसी तरह प्रोफेसर के 14 पद पर भर्ती की जाएगी.

संजय इंडस्ट्रीज के द्वारा वेल्डर के दो पद, फीटर के दो पद, हेल्पर के दस पद ,साइट सुपरवाइजर का एक पद, मशीन ऑपरेटर के दो पद, ट्रेनी के दस पद पर भर्ती की जाएगी.

एच एस कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स के सिविल इंजीनियर ,सेल्स, एग्जीक्यूटिव ,एच आर एग्जिक्यूटिव ,साइट इंजीनियर,आईटी ऑफिसर ,ऑटोकेड डिजाइनर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, के 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी. ऑटो कैड सॉफ़्टवेयर ऑपरेटर के दो पद पर भी भर्ती की जायगी.

रेंडस्टेड इंडिया लिमिटेड के द्वारा असेंबली ऑपरेटर के 90 पद पर भर्ती की जाएगी.

एसीएमई एजुकेशन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मोबेलाइजेशन के दो पद और एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के एक पद पर भर्ती होगी।

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

इसके तहत फायर एंड सेफ्टी डिसास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के द्वारा फायरमैन के बीस पद पर भर्ती की जाएगी.

एसआईएस लिमिटेड के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के तीन सौ पद पर भर्ती की जाएगी.

एसबीआई लाइफ के द्वारा इंश्योरेंस एडवाइजर के तीस पद और डेवलपमेंट ऑफिसर के छह पद पर भर्ती की जाएगी.

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा वेयरहाउस हेल्पर के तीस पद और ऑफिस असिस्टेंट के बीस पद पर भर्ती की जाएगी.


Share This Article