रायपुर 20 नवंबर2025/ ETrendingIndia / If registration is not done by November 25th, the 50% discount on electricity bills will be discontinued, the power company has taken a tough stand / 50% बिजली बिल छूट पंजीयन अंतिम तिथि , छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनियों ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कड़ा निर्देश जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के पोर्टल पर रूफटॉप सोलर के लिए पंजीयन कराएं।
यदि तय समय सीमा तक पंजीयन नहीं किया गया, तो 1 दिसंबर से अधिकारियों-कर्मचारियों को विद्युत कंपनी की ओर से बिजली बिल में मिलने वाली 50% विशेष छूट बंद कर दी जाएगी। यह छूट हर माह कर्मचारियों को मिलती है, लेकिन कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि नवंबर माह की खपत वाले बिल से यह रियायत स्थगित कर दी जाएगी।
50% बिजली बिल छूट पंजीयन अंतिम तिथि , कंपनी प्रबंधन ने बताया कि रूफटॉप सोलर लगाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके सिर्फ 25% अधिकारी- कर्मचारी ही अब तक पंजीयन करा पाए हैं। प्रबंधन ने कर्मचारियों की इस उदासीनता पर नाराजगी जताई है और अंतिम चेतावनी जारी की है।
12 हजार घरों पर सोलर रूफटॉप इंस्टॉल
पीएम सूर्यघर योजना के तहत प्रदेशभर में अब तक 87 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 86 हजार आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं। 39 हजार हितग्राहियों ने वेंडर चयन कर लिया है। 12 हजार घरों पर रूफटॉप सोलर लग भी चुका है।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को 1–3 किलोवॉट सिस्टम पर 45 हजार से 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही हैं।
