रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / 66-year-old weightlifter Mohan Parashar will represent Madhya Pradesh in Haryana./ 66 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर , हरियाणा के लोहारू में आगामी 14 मार्च से खेली जाने वाली मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बातचीत के दौरान श्री पाराशर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार 5 वर्षों से स्वर्ण पदक जीत आ रहे है . उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वर्ष भी वह शानदार प्रदर्शन कर देश में अपने प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और 65 से 69 आयु वर्ग में एवं 85 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश को पदक दिलाने का प्रयास करेंगे.
तीन बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तीन बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं एवं दो स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ में एवं एक स्वर्ण पदक एशियन गेम्स में प्राप्त कर चुके हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने 12 मार्च को भोपाल से दिल्ली एवं दिल्ली से लोहारू के लिए प्रस्थान करेंगे।
66 वर्षीय मोहन पाराशर का कहना है जब तक जीवित हूं देश को पदक दिलाने का प्रयास करता रहूंगा। मात्र 13 साल की उम्र में जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गोल्ड हासिल करने वाले मोहन पाराशर ने मध्य प्रदेश की सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज का नाम विश्व पटल में रोशन किया है।
