Share This Article रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Recruitment for Professor posts in Odisha State Open University : Last date to apply online is April 10 / ओडिशा मुक्त विश्वविद्यालय भर्ती / संबलपुर स्थित ओडिशा राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (OSOU) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती यूजीसी की 4 जुलाई 2018 की अधिसूचना के अनुसार की जाएगी। विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान, ओड़िया, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, वाणिज्य, साइबर सुरक्षा, बीबीए तथा मनोविज्ञान विभागों में नियमित स्वीकृत पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पात्र भारतीय नागरिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियम शर्तें, आवेदन के दिशा निर्देश और अन्य विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.osou.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित है Share This Article Post navigation जनगणना-2027 के लिए कार्यकारी अधिकारी के 58 पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती रक्षा लेखा विभाग में सहायक निदेशक (राजभाषा) के 13 पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती