Share This Article रायपुर, 19 जुलाई 2026/ 72nd National Film Awards: 72nd National Film Awards announced…! Rajkummar Rao’s ‘Srikanth’ named Best Hindi Film. 72nd National Film Awards : भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है। साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों को सम्मानित करने वाले इन पुरस्कारों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. पूरे देश के फिल्म प्रेमियों में यह जानने की भारी उत्सुकता है कि इस बार कौन-से कलाकार और फिल्में बाजी मारेंगे। आइए देखते हैं कि किस श्रेणी में किसे ये खास राष्ट्रीय सम्मान मिला है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की लाइव घोषणाओं के बीच अभिनेता राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है फिल्म ये फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की असल जिंदगी की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल की। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इस बड़ी जीत से राजकुमार को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस घोषणा को अपने आधिकारिक यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लाइव स्ट्रीम किया है, ताकि देशभर के लोग इस समारोह को सीधे लाइव देख सकें। इस साल विजेताओं को चुनने के लिए 11 सदस्यों की एक टीम (जूरी) बनाई गई थी, जिसकी कमान मशहूर फिल्म मेकर जयराज के हाथों में थी। जयराज इससे पहले साल 2012 में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं। Share This Article Post navigation National Film Awards : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…! यामी गौतम बनीं सर्वेश्रष्ठ अभिनेत्री…आर्टिकल 370 को भी मिला सम्मान मैं जीते जी मरना नहीं चाहता, ‘बंटवारा’ का दूसरा टीजर रिलीज…अब एक्शन अंदाज में दिखे सनी देओल