the Nepal floods the Nepal floods
Share This Article

रायपुर, 29 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान के बीच अब मानवीय कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी 8 साल के मासूम जोयल घाले की है, जो बाढ़ से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था। अब जोयल को अपनी मां से मिला दिया गया है। बचावकर्मियों ने बीते दिन उसे एयरलिफ्ट कर सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया। जोयल को पैर में चोटे आई हैं, लेकिन वो अब अपनी मां के साथ है।


जोयल नेपाल के उत्तरी रासुवा जिले का रहने वाला है। बुधवार सुबह वह अपने भाई के साथ स्कूल गया था, तभी अचानक बाढ़ आ गई। बचने के लिए जोयल जंगलों में भाग गया और पेड़ पर चढ़ गया।


शुक्रवार को जोयल को एयरलिफ्ट कर काठमांडू के अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर, जोयल की मां अपने दोनों बच्चों की तलाश में जगह-जगह भटक रही थी। उन्होंने मान लिया था कि उनके बेटे बाढ़ में बह गए होंगे।


पहले जोयल को नुवाकोट जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया था। यहां एक पत्रकार ने उनसे मुलाकात की और वीडियो बनाकर अपना मोबाइल नंबर भी साथ में जारी किया।


कुछ देर बाद जोयल की मां ने नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उनका बेटा जिंदा है। इसके बाद वे निजी वाहन से काठमांडू पहुंची और बेटे से मि


Share This Article