रायपुर 17 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / Prestigious Rashtriya Gopal Ratna Awards – 2025 announced: Awards to be presented at National Milk Day celebrations on November 26 / राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों में से एक है।
ये पुरस्कार केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित रहेंगे। ये पुरस्कार 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह में प्रदान किए जाएँगे।
देशी गाय/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान पुरस्कार के लिए-
गैर-पूर्वोत्तर के लिए :
प्रथम श्री अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र
द्वितीय डॉ. कंकनाला कृष्ण रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना
तृतीय श्री हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान
तृतीय कुमारी श्रद्धा सत्यवान धवन, अहमदनगर, महाराष्ट्र को चयनित किया गया है.
पूर्वोत्तर/हिमालयी के लिए :
श्रीमती विजय लता, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
श्री प्रदीप पंगरिया, चंपावत, उत्तराखंड को चयनित किया गया है.
सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन पुरस्कार के लिए-
गैर-पूर्वोत्तर:
प्रथम -मीनन गाडी क्षीरोलपदका सहकारण संघम लिमिटेड, वायनाड, केरल
द्वितीय- कुन्नमकट्टुपति क्षीरोलपादक सहकारण संघम, पलक्कड़, केरल
द्वीतीय घिनोई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, जयपुर, राजस्थान
तृतीय -टीवाईएसपीएल 37 सेंदुरई मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, अरियालुर, तमिलनाडु को चयनित किया गया है.
पूर्वोत्तर/हिमालयी के लिए:
कुल्हा दूध उत्पादक सहकारी समिति, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड को चयनित किया गया है.
सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) पुरस्कार के लिए
गैर-पूर्वोत्तर के लिए:
प्रथम श्री दिलीप कुमार प्रधान, अनुगुल, ओडिशा
द्वितीय श्री विकास कुमार, हनुमानगढ़, राजस्थान
तृतीय श्रीमती अनुराधा चकली, नंद्याल, आंध्र प्रदेश को चयनित किया गया है
एनईआर/ हिमालयन के लिए:
श्री डेलुवर हसन, बारपेटा, असम को चयनित किया गया है.
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 में सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ किसान और डेयरी सहकारी/ दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक में योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और मौद्रिक पुरस्कार शामिल है. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में योग्यता प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
