रायपुर 29 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Social Justice and Empowerment Department invites applications for 49 state coordinators, last date is December 4 / राज्य समन्वयक भर्ती 2025 , भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन करने तथा उनके कुशल कार्यान्वयन और मध्यावधि सुधार के लिए फीडबैक प्रदान करने हेतु युवा पेशेवरों (Young Professionals) के साथ एक कार्यक्रम निगरानी इकाई (पीएमयू) 2025 गठित करने का निर्णय लिया है.
नई दिल्ली स्थित पीएमयू के लिए 49 राज्य समन्वयकों (State Coordinators) के चयन हेतु उनकी नियुक्ति की तिथि से 2 वर्ष के लिए गैर-नवीकरणीय संविदा (non-renewable contract) पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
इस पद के लिए समेकित वेतन 75,000 रुपए प्रति माह है और आवश्यकता के आधार पर हर महीने लगभग 20-25 दिनों की लंबी यात्रा करनी होगी.
एनआईआरएफ रैंकिंग के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा रैंक किए गए संस्थानों देश के 100 समग्र शीर्ष संस्थानों, 100 शीर्ष कॉलेजों, 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों और 50 शीर्ष अनुसंधान संस्थानों से किसी भी विषय में स्नातक व्यक्ति या इस शैक्षणिक वर्ष में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जिम्मेदारियों आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, मंत्रालय की वेबसाइट https://socialjustice.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है. पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तक है.
