Lecturer Recruitment 2026Lecturer Recruitment 2026
Share This Article

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। Lecturer Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याता के पद पर नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। रायपुर जिले के शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर में इतिहास विषय के लिए अतिथि व्याख्याता के एक रिक्त पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इतिहास विषय के लिए एक पद रिक्त

महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता (इतिहास) के लिए एक पद पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

23 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं या कार्यालयीन समय में स्वयं महाविद्यालय पहुंचकर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

भर्ती से संबंधित योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gkhca.in पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी सभी निर्देशों और पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।


Share This Article