रायपुर 29 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Rail Wheel Factory, Bengaluru invites applications for 15 posts under sports quota, last date is November 29 / रेल पहिया कारखाना खेल भर्ती , रेल पहिया कारखाना, यलहंका, बेंगलुरु, में वर्ष 2025-26 के लिए खेल कोटा के अंतर्गत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-2 (जीपी 1900) और लेवल-1 (जीपी 1800) में भर्ती किए जाने वाले पंद्रह (15) पदों के लिए पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए है।
इस संबंध में अधिसूचना संख्याः आरडब्ल्यूएफ/आरसी-101/996 जारी की गई है. खिलाड़ियों की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए. इसके तहत क्रिकेट (पुरुष), हॉकी (पुरुष), कबड्डी (पुरुष), फुटबॉल (पुरुष) और शतरंज (पुरुष) खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित है.
न्यूनतम आवश्यक खेल मानदंडों, आवेदन पत्र और विस्तृत अधिसूचना के लिए वेबसाइट www.rwf.indianrailways.gov.in देखें । सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 है, सिवाय उन उम्मीदवारों के जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं (जैसा कि अधिसूचना में दर्शाया गया है), जिनके लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2025 है।
