Share This Article नई दिल्ली, 05 सितंबर। CONCOR Recruitment 2026 : भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) ने एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजरी कैडर में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 77 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 77 पदों पर होगी भर्ती भर्ती के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के विभिन्न पद शामिल हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी में C&O, लेखा, तकनीकी, MIS, सिविल और P&A के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा/अनुपालन) के पद हैं। वहीं असिस्टेंट ऑफिसर के लिए C&O, लेखा, तकनीकी, MIS और सिविल क्षेत्र में अवसर दिया गया है। ₹1.60 लाख तक मिलेगा वेतन CONCOR में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए वेतनमान ₹50,000-3%-₹1,60,000 निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर ₹40,000-3%-₹1,36,000 का वेतनमान मिलेगा। पद के अनुसार पात्रता और अन्य शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। उम्र सीमा और आवेदन की तारीख मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष और असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। CONCOR की वेबसाइट से करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी CONCOR की आधिकारिक वेबसाइट के HR & Career → Recruitment and Result सेक्शन में जाकर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचना चाहिए। Share This Article Post navigation Engineers India Recruitment 2026 : इंजीनियर्स इंडिया में इंजीनियरों के लिए भर्ती, 12 पदों पर मौका, 8 सितंबर तक आवेदन