Women's group nutrition unit
Women's group nutrition unit
Share This Article

रायपुर, 14 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Women’s group nutrition unit: Free nutritional supplements are provided to children, pregnant and lactating women, and adolescent girls /महिला समूह पोषण आहार यूनिट , छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण यूनिट से स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला है। इस यूनिट से जिले के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से पूरक पोषण आहार की आपूर्ति की जाएगी।

एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषण आहार दिया जाता है। यह सेवा बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हाल ही में भैयाथान के दर्रीपारा में इस पोषण आहार यूनिट का लोकार्पण किया।

आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से मीठा शक्ति आहार और पौष्टिक नमकीन दलिया बनाने की आधुनिक यूनिट स्थापित की गई है।

इस यूनिट के माध्यम से भैयाथान परियोजना के अंतर्गत संचालित 366 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हर साल करीब 35 मीट्रिक टन पोषण आहार तैयार कर नियमित आपूर्ति की जाएगी।

यह पहल बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार और आत्मनिर्भरता देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।