GGU Walk-in Interview 2025GGU Walk-in Interview 2025
Share This Article

रायपुर 18 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Walk-in-Interview at Guru Ghasidas University, Bilaspur / GGU Walk-in Interview 2025 , गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा पत्र क्रमाक 6758/भर्ती / प्रशा./ 2025, दिनांक 13.12.2025 जारी कर पात्र उम्मीदवारों को Walk -In- Interview की जानकारी दी गई है

इच्छुक एवं अर्ह उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 (प्रथमतः छः माह हेतु) अवधि हेतु पूणर्तः अस्थाई शिक्षक के रुप में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन के साथ शैक्षणिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव के समस्त अर्हतादायी दस्तावेजों (अंकसूची, प्रमाण पत्र, उपाधि, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) की छायाप्रति एवं मूल दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय वेबपटल पर दिये गये समय सारणी अनुसार रजत जयंती सभागार में आमंत्रित किया गया है।

विश्वविद्यालय के पास किसी पद को भरने अथवा न भरने अथवा पदों / नियुक्तियों की संख्या / प्रकृति में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

उम्मीदवारों का चयन रु. 25000/- प्रति माह के निश्चित वेतन पर किया जावेगा। शैक्षणिक अर्हता, साक्षात्कार तिथि, पद संख्या (आवश्यकता अनुसार परिवर्तनीय) एवं सामान्य अनुदेशों की अधिक एवं अद्यतन जानकारी के लिये विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ggu.ac.in का नियमित अवलोकन करें ।


Share This Article