FaltaFalta
Share This Article

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र (Falta SEZ) ने यंग प्रोफेशनल के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 प्रतिमाह समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा।

अर्थशास्त्र/ सार्वजनिक नीति में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री, अन्तर्राष्ट्रीय संबंध/ विकास अध्ययन, प्रबंधन, व्यवसाय, प्रशासन, वाणिज्य या संबंधित विषय में स्नातक स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले अधिकतम 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकतानुसार तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

  • अभ्यर्थियों के पास 0 से 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित पेशेवरों को आर्थिक क्षेत्र की विकास योजनाओं, निवेश और निर्यात, बुनियादी ढांचे, रोजगार तथा क्षेत्रीय प्रदर्शन से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी में सहयोग करना होगा। इसके अलावा रणनीतिक पहलों और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी रहेगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट https://fsez.gov.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर अपना नवीनतम सीवी/रिज्यूमे संलग्न कर सकते हैं। चयन आवेदन पत्रों की जांच और पैनल साक्षात्कार के आधार पर होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से एक महीने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 17-23 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article