Developed India @ 2047
Developed India @ 2047
Share This Article

रायपुर 21 दिसम्बर 2025 / ETrendingIndia / “Developed India @ 2047” – Emphasis on next generation infrastructure in the country / नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर , केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में CREDAI के राष्ट्रीय सम्मेलन “विकसित भारत @ 2047” को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछले 11 वर्षों में सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है।

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और अन्य पहलों से भारत विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि CREDAI ने पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य किया है। 20 लाख पौधे लगाकर बंजर भूमि को हरा-भरा बनाया गया है। उन्होंने सभी डेवलपर्स से अपील की कि भवन डिजाइन करते समय ग्रीन एरिया जरूर बढ़ाएं और पेड़ लगाना अपनी जिम्मेदारी समझें।

श्री शाह ने कहा कि CREDAI ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, नैतिकता और विश्वसनीयता बढ़ाई है। आज यह संस्था 21 राज्यों के 230 शहरों में करीब 13 हजार डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व कर रही है। साथ ही लाखों मजदूरों को प्रशिक्षण देकर मानवीय पक्ष भी मजबूत किया है।

उन्होंने बताया कि देश में शहरी आबादी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अफोर्डेबल और पर्यावरण अनुकूल आवास की जरूरत और बढ़ेगी। सरकार ने GST में कमी, RERA लागू करने, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और डिजिटल व्यवस्था जैसे सुधार किए हैं, जिससे रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति मिली है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बड़े डेवलपर्स को कम लागत वाली आवास योजनाओं और नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में भी आगे आना चाहिए। ग्रीन बिल्डिंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ऊर्जा बचत और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को अब हाउसिंग का नया मानक बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार शहरों को बेहतर, पारदर्शी और रहने योग्य बनाने के लिए बड़े विजन के साथ काम कर रही है और इसमें जिम्मेदार डेवलपर्स की अहम भूमिका है।