Share This Article रायपुर 22 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / Overnight blockade: 8 trucks carrying illegal sand seized / अवैध रेत परिवहन कार्रवाई , अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन रायपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने 21 और 22 दिसंबर की पूरी दरम्यानी रात अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 हाईवा जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। खनिज विभाग के उप संचालक श्री राजेश माल्वे के निर्देशन तथा सहायक खनि अधिकारी श्री उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।सुपरवाइजर श्री सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने खरोरा, उपरवारा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी और जांच की। कार्रवाई के दौरान 4 हाईवा खरोरा थाना क्षेत्र से, 1 हाईवा उपरवारा थाना क्षेत्र से तथा 3 हाईवा अन्य स्थानों से पकड़े गए। जांच में पाया गया कि ये सभी हाईवा आरंग, कुरूद और धमतरी क्षेत्र से रेत भरकर अलग-अलग स्थानों की ओर जा रहे थे। इनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान में श्री जितेंद्र वर्मा, श्री गोलू वर्मा एवं श्री लुकेश वर्मा का भी सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। Share This Article Post navigation पोस्टल पेंशनरों एवं पोस्टल फैमिली पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु पेंशन अदालत 6 जनवरी को बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर : छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता