राष्ट्रीय उच्च गणित बोर्ड (NBHM) द्वारा स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित

National Board of Higher Mathematics

National Board of Higher Mathematics

Share This Article

रायपुर 23 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / National Board of Higher Mathematics (NBHM) invites applications for postgraduate and PhD scholarships / एनबीएचएम छात्रवृत्ति आवेदन , राष्ट्रीय उच्च गणित बोर्ड (NBHM),परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा विज्ञापन संख्या / Advt. No. 2-A/IMSc/2025 जारी कर स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. छात्रवृत्तियों (संस्करण 2026) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.

एनबीएचएम छात्रवृत्ति आवेदन , चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षण तथा उसके उपरांत साक्षात्कार शामिल है. लिखित परीक्षा 24 जनवरी, 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के अंक कई संस्थानों द्वारा उनके पीएच.डी. / एकीकृत पीएच.डी. / स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग के लिए भी उपयोग किए जाते हैं.

विस्तृत जानकारी के लिए देखें: https://www.imsc.res.in/~nbhm/