GAILGAIL
Share This Article

रायपुर / 27 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / गेल (इंडिया) लिमिटेड ने GATE-2027 के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) के पदों पर भर्ती का अवसर दिया है। केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक चलेगी। इस संबंध में अलग से विज्ञापन भी जारी किया जाएगा.

4 विषयों में भर्ती

गेल में निम्न पदों पर कार्यकारी प्रशिक्षु नियुक्त किए जाएंगे—

कार्यकारी प्रशिक्षु (केमिकल) – GATE कोड CH

कार्यकारी प्रशिक्षु (इलेक्ट्रिकल) – GATE कोड EE

कार्यकारी प्रशिक्षु (इंस्ट्रूमेंटेशन) – GATE कोड IN

कार्यकारी प्रशिक्षु (मैकेनिकल) – GATE कोड ME

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 65% अंक जरूरी हैं। एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

उम्र सीमा में छूट

18 मार्च 2027 को सामान्य उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
एससी/एसटी: 5 वर्ष छूट
ओबीसी (एनसीएल): 3 वर्ष छूट
दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष छूट

GATE-2027 जरूरी

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में GATE-2027 परीक्षा में शामिल होना होगा।

GATE-2027 के स्कोर के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

आवेदन कहां करें?

ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक गेल की वेबसाइट gailonline.com के करियर सेक्शन से किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तें जरूर देखनी होंगी।


Share This Article