Railway Recruitment Board
Railway Recruitment Board
Share This Article

रायपुर 26 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Railway Recruitment Board invites applications for 311 different posts in Isolated Category / RRB आइसोलेटेड केटेगरी भर्ती , भारत सरकार के रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आइसोलेटेड केटेगरी के विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है.

इस संदर्भ में केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2025 के माध्यम से संकेतात्मक सूचना देकर निम्नानुसार विभिन्न श्रेणीयों के पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार का उपयोग करके प्राथमिक विवरण सत्यापित करें, ताकि गैर-आधार सत्यापित आवेदनों के लिये भर्ती प्रक्रियाओं के हर चरण में विशेष विस्तृत जाँच के कारण होने वाली असुविधा और अतिरिक्त देरी से बचा जा सके।

आधार का उपयोग करके सफल सत्यापन के लिए, आधार में नाम और जन्मतिथि 10 वीं कक्षा के पास-प्रमाणपत्र में दिए गए पूरे नाम और जन्मतिथि से 100% मिलान होने चाहिए। इसी तरह, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार को नवीनतम फोटो और नवीनतम बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) के साथ अद्यतन करना होगा।

RRB आइसोलेटेड केटेगरी भर्ती , यह अधिसूचना पूरी तरह से सांकेतिक प्रकृति की है। पूरी जानकारी के लिए, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले विस्तृत सीईएन संख्या 08/2025 को अच्छी तरह से पढ़ लें। विस्तृत सीईएन संख्या 08/2025 और उपर्युक्त से संबंधित कोई भी शुद्धिपत्र/परिशिष्ट / महत्वपूर्ण सूचना समय-समय पर नीचे सूचीबद्ध रेल भर्ती बोडों की वेबसाइटों पर जारी की जाएगी-

सीईएन संख्या 08/2025 में भाग लेने वाले सभी आरआरबी वेबसाइटें निम्नलिखित हैं –