Share This Article रायपुर, 29 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / Chief Minister said- Pensioners are the heritage of the society, Pensioner Conference organized in Surguja / सरगुजा पेंशनर सम्मेलन 2025 , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पेंशनर्स समाज की धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शासन- प्रशासन की नींव को सुदृढ़ किया और आज राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे है। प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में पेंशनरों का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के कारण ही प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री आज पमशाला में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरगुजा कमिश्नर रिटायर्ड आईएएस श्री महेश्वर साय पैंकरा द्वारा लिखित किताब करमडार एवं अन्य कथनी तथा महुवा के फूल का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पेंशनर संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय पेंशनर संघ सम्मलेन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, पेंशनर संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर, बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा- 2025 पुस्तक का किया विमोचन : हाथी- मानव द्वंद रोकने में मददगार 6 वनकर्मी हुए सम्मानित छत्तीसगढ़ के सभी उचित मूल्य दुकानों में E- KYC की सुविधा, राशन कार्डों का 85 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण, ‘मेरा ई-केवायसी’’ एप्प के माध्यम से भी घर बैठे सुविधा