रायपुर 29 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / PM praises INSV Kaundinya, built using ancient Indian sewing-ship technology: sets sail on maiden voyage from Porbandar to Muscat, Oman / INSV कौंडिन्य पहली यात्रा , प्रधानमंत्री ने प्राचीन भारतीय सिलाई-जहाज तकनीक से निर्मित INSV कौंडिन्य की प्रशंसा की : पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए पहली यात्रा पर रवाना हुआ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हो रहे आईएनएसवी कौंडिन्य को साकार करने में किए गए अथक प्रयासों के लिए डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और भारतीय नौसेना को बधाई दी है।

श्री मोदी ने कहा कि आईएनएसवी कौंडिन्य का निर्माण प्राचीन भारतीय सिलाई-जहाज तकनीक से किया गया है, जो भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाता है।
श्री मोदी ने कहा, “मैं चालक दल को सुरक्षित और यादगार यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र और उससे परे हमारे ऐतिहासिक संबंधों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।”
