Bureau of Civil Aviation Security
Bureau of Civil Aviation Security
Share This Article

रायपुर 6 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for Group ‘A’, ‘B’ and ‘C’ posts in Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) on deputation (including short term contract) basis / BCAS भर्ती प्रतिनियुक्ति पद , नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संलग्न कार्यालय नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) में समूह ‘A’, ‘B’ एवं ‘C’ के निम्नलिखित 43 पदों को प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर भरने हेतु केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों/विश्वविद्यालयों/अर्ध-सरकारी/वैधानिक/स्वायत्त संगठनों में कार्यरत अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

सामान्य शर्तें, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, बायोडाटा प्रपत्र आदि से संबंधित विस्तृत विवरण बीसीएएस की वेबसाइट https://bcasindia.gov.in/#!/vacancy_circular में उपलब्ध है. इच्छुक एवं पात्र अधिकारी, निर्धारित प्रपत्र में उचित माध्यम से अपने आवेदन, रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के प्रेषित कर सकते है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 3- 9 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है.