The secret of hot water freezing quickly
The secret of hot water freezing quickly
Share This Article

रायपुर, 6 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / The secret of hot water freezing quickly… a big discovery by scientists/ गर्म पानी जल्दी जमना , वैज्ञानिकों ने एक पुराने सवाल का जवाब खोज लिया है—आखिर गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में कभी-कभी जल्दी क्यों जम जाता है। इस अजीब लेकिन सच घटना को मपेम्बा प्रभाव कहा जाता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR) के वैज्ञानिकों ने सुपरकंप्यूटर की मदद से पहली बार बर्फ बनने की पूरी प्रक्रिया का सटीक सिमुलेशन किया है।

यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल कम्युनिकेशंस फिजिक्स में प्रकाशित हुआ है। शोध में बताया गया है कि पानी जब ठंडा होता है, तो बर्फ बनने से पहले वह कुछ अस्थायी आणविक अवस्थाओं में फंस सकता है। अलग-अलग तापमान पर ये अवस्थाएं अलग समय तक रहती हैं।

कई बार गर्म पानी बर्फ बनने के लिए एक तेज रास्ता चुन लेता है, जिससे वह ठंडे पानी से पहले जम जाता है।

गर्म पानी जल्दी जमना , यह खोज न सिर्फ पानी के व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स की कूलिंग तकनीक, ताप नियंत्रण और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी उपयोगी साबित हो सकती है।