Share This Article रायपुर 7 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Applications invited for appointment of Legal Consultant on contract basis in National Investigation Agency (NIA) / NIA Legal Consultant Vacancy , राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) (गृह मंत्रालय भारत सरकार), नई दिल्ली में संविदा आधार पर विधिक परामर्शदाता (Legal Consultant) की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 01 वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे आपसी सहमति के आधार परआगे बढ़ाया जा सकता है.पद का विवरण, पारिश्रमिक एवं रिक्तियों का ब्योरा निम्नानुसार हैः- नियुक्ति पूर्णकालिक आधार पर होगी तथा संविदा अवधि के दौरान निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को संगठन में नियमितीकरण/समायोजन का कोई अधिकार नहीं होगा. निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों एवं शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के समर्थन में प्रमाण-पत्रों के साथ पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट द्वारा पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), NIA मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003 के पते पर भेजा जाना है. आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि ‘रोजगार समाचार (Employment News)’ में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन होगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 3- 9 जनवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. आवेदन पत्र के प्रोफार्मा के लिए NIA की वेबसाइट www.nia.gov.in देखें. Share This Article Post navigation राइट्स लिमिटेड द्वारा नियमित आधार पर 7 रिक्तियों हेतु योग्य पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित ,अंतिम तिथि 27 जनवरी मूल कोशिका विज्ञान एवं पुनर्योजी औषधि संस्थान,बैंगलोर में वैज्ञानिक संवर्ग पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 15 जनवरी