Share This Article

रायपुर 8 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Vicky-Katrina share first glimpse of their son, name him ‘Vihaan’: Fans rejoice / Vicky Katrina son Vihaan , बॉलीवुड के चर्चित सितारे विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। माता-पिता बनने के बाद कपल ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के नन्हे हाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए बेटे का नाम ‘विहान कौशल’ बताया। पोस्ट के साथ लिखा गया भावुक संदेश— “प्रार्थनाएं सुनी गईं। ज़िंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई”—तेजी से वायरल हो रहा है।

इस खुशखबरी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को बधाइयां दी हैं। कई सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट कर विक्की और कटरीना के नए सफर की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

इसी बीच बेटे के नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ‘विहान’ एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ सूर्योदय या नई शुरुआत होता है। छत्तीसगढ़ी भाषा में भी ‘बिहान ‘का अर्थ सूर्योदय होता है. वहीं कुछ फैंस इस नाम को विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें विक्की ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के बीच विक्की-कटरीना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस उनके बेटे ‘विहान’ को नई खुशियों और उम्मीदों की शुरुआत बता रहे हैं।