रायपुर 9 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited invites applications for various posts, today is the last day to apply / GRSE भर्ती 2026 आवेदन , गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited, भारत सरकार का उपक्रम , रक्षा मंत्रालय) Kolkata द्वारा कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पदों के लिए योग्य, मेधावी एवं ऊर्जावान भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. इसके तहत स्थायी अनुबंधित रोजगार के 31 विभिन्न प्रकार के पदों और स्थायी मियादी अनुबंधित रोजगार के 12 प्रकार के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं. ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त होने की तिथि आज 09 जनवरी 2026 (23.59 बजे तक) है.
स्थायी मियादी अनुबंध पर नियोजित कर्मचारी स्थायित्व का दावा नहीं कर सकते हैं और उन्हें पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, भर्ती के तदुपरांत अंश में, यदि यह देखा जाता है कि आवश्यकता लंबी अवधि के लिए होगी, तो उन्हें कंपनी के नियमों के अनुसार उनके प्रदर्शन के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड, संगठनात्मक आवश्यकता, रिक्तियों की उपलब्धता आदि के आधार पर स्थायी रोल में समकक्ष इंडक्शन ग्रेड में शमिल किया जा सकता है।
सामान्य शर्तें, योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया, कैसे आवेदन करेंगे आदि सहित विस्तृत विवरण जीआरएसई की वेबसाइट www.grse.in के ‘Career section’ या https://jobapply.in/grse2025
में उपलब्ध है।
