रायपुर ,10 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / NASA’s big decision: A four-member team will return to Earth prematurely due to an ill astronaut/ NASA Astronaut Return Mission , अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (हृ्रस््र) ने एक बेहद दुर्लभ और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ढ्ढस्स्) पर चल रहे अपने एक मिशन को बीच में ही समाप्त करने का ऐलान किया है।
एजेंसी ने यह निर्णय एक अंतरिक्ष यात्री की अचानक सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए लिया है। नासा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका, जापान और रूस के चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अब अपने तय कार्यक्रम से पहले, अगले कुछ दिनों के भीतर ही पृथ्वी पर वापस लौट आएगी।
इस अनपेक्षित स्वास्थ्य आपातकाल के चलते नासा को नए साल की पहली प्रस्तावित स्पेसवॉक (स्श्चड्डष्द्ग2ड्डद्यद्म) भी रद्द करनी पड़ी है।
नासा ने मरीज की निजता (क्कह्म्द्ब1ड्डष्4) का हवाला देते हुए बीमार अंतरिक्ष यात्री की पहचान या उसकी बीमारी के विवरण को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, एजेंसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अंतरिक्ष यात्री की हालत फिलहाल स्थिर है।
नासा के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स पोल्क ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई तत्काल जानलेवा आपात स्थिति नहीं है, लेकिन वे क्रू की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह नासा के इतिहास में अंतरिक्ष स्टेशन से पहला ‘मेडिकल एग्जिटÓ होगा।
इससे पहले दांत दर्द या कान दर्द जैसी छोटी समस्याओं का इलाज स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं से ही कर लिया जाता था।
पृथ्वी पर वापस लौट रही यह चार सदस्यीय टीम स्पेसएक्स (स्श्चड्डष्द्गङ्ग) के यान से बीते अगस्त महीने में अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थी। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, इन्हें वहां कम से कम छह महीने बिताना था, लेकिन अब मेडिकल कारणों से यह मिशन छोटा कर दिया गया है। वापसी करने वाली टीम में नासा के जीना कार्डमैन और माइक फिंके, जापान के किमिया युई तथा रूस के ओलेग प्लातोनोव शामिल हैं।
फिंके और कार्डमैन को एक महत्वपूर्ण स्पेसवॉक के जरिए स्टेशन को अतिरिक्त बिजली देने वाले नए सोलर पैनल की तैयारी करनी थी। माइक फिंके का यह चौथा और युई का दूसरा अंतरिक्ष दौरा था, जबकि कार्डमैन और प्लातोनोव अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पर थे।
इन चार यात्रियों की वापसी के बाद भी अंतरिक्ष स्टेशन खाली नहीं होगा। वहां अभी भी तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अपना मिशन जारी रखेंगे। इनमें नासा के क्रिस विलियम्स तथा रूस के सर्गेई मिकाएव और सर्गेई कुद-सेवर्चकोव शामिल हैं। ये तीनों यात्री नवंबर में सोयुज रॉकेट के जरिए आठ महीने के मिशन पर स्पेस स्टेशन पहुंचे थे और इनकी वापसी गर्मियों में प्रस्तावित है।
