DA announcement welcomedDA announcement welcomed
Share This Article

रायपुर 13 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / DA announcement welcomed: Centre demands payment from date / डीए घोषणा 2026 , छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में है, लेकिन इसके साथ ही मांग की गई है कि डीए का लाभ केन्द्र सरकार के समान केन्द्र देय तिथि से प्रदान किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आग्रह किया कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि उन्हें वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से भविष्य में ऐसी परंपरा विकसित होनी चाहिए, जिससे राज्य सरकार द्वारा भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर डीए वृद्धि को देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान किया जाए।

संजय शर्मा ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कर्मचारियों की इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और उन्हें समयबद्ध रूप से महंगाई भत्ते का पूरा लाभ मिलेगा।


Share This Article