Adani Agri Fresh Limited
Adani Agri Fresh Limited
Share This Article

रायपुर, 15 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / If the soil improves, the crop will flourish: Soil Testing Campaign by Adani Agri Fresh Limited / सॉइल टेस्टिंग कैंपेन अदाणी , हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान बदलते मौसम, कम ठंड के घंटे, अनियमित बारिश और ओलावृष्टि जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसका असर सेब की पैदावार और गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में मिट्टी की सेहत को सुधारना किसानों के लिए बहुत जरूरी हो गया है।

इसी उद्देश्य से अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड द्वारा सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन चलाया जा रहा है। इस अभियान में किसानों को बताया जा रहा है कि खाद और उर्वरक डालने से पहले मिट्टी की जांच क्यों जरूरी है और इससे फसल की गुणवत्ता कैसे बेहतर हो सकती है।

कैंपेन की शुरुआत 5 जनवरी से सेंज में हुई, जो 12 जनवरी तक चली। इसके बाद 13 से 18 जनवरी तक रोहड़ू और 18 से 22 जनवरी तक रामपुर में सॉइल टेस्टिंग कैंप लगाए जाएंगे। इस अभियान में 3 से 4 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

कैंपों में सॉइल टेस्टिंग विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन, नौनी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और पौध रोग विशेषज्ञ किसानों को मिट्टी की जांच, पोषक तत्वों की कमी, सही खाद के चयन, प्रूनिंग और मिट्टी की सेहत बनाए रखने की जानकारी दे रहे हैं। इसका उद्देश्य सेब की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में सुधार करना है।