virtual net metering
virtual net metering
Share This Article

रायपुर, 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia . Raipur is the first city in the country to introduce virtual net metering in its society, providing relief in electricity bills to 20 families and installing a 60-kilowatt solar system / रायपुर देश का पहला शहर बना जहां सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग शुरू हुई। 60 किलोवाट सोलर सिस्टम से 20 परिवारों को बिजली बिल में राहत और सालाना लाखों की बचत हो रही है।

छत्तीसगढ़ की रानी रायपुर ने एक नई पहल करते हुए देश में पहला शहर बनने का गौरव हासिल किया है, जहां रिहायशी सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग शुरू की गई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रायपुर की पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में 60 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया गया है, जिससे यहां रहने वाले 20 परिवारों को बिजली बिल में सीधी राहत मिलने लगी है।

इस नई व्यवस्था का लाभ खासतौर पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मिल रहा है, जिनके पास छत पर अलग-अलग सोलर पैनल लगाने की जगह नहीं होती। वर्चुअल नेट मीटरिंग के जरिए एक ही सोलर प्लांट से कई फ्लैटों को बिजली मिलती है और सभी के बिजली बिल कम हो जाते हैं।

पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में इस योजना की सफलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी अब इसे अन्य शहरों में भी लागू करने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस सोलर प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 24 लाख रुपये है। प्रत्येक परिवार ने करीब 1.20 लाख रुपये का योगदान दिया, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। सोलर सिस्टम लगने के बाद सभी फ्लैटों के बिजली बिल में कमी आई है। अनुमान है कि सालाना करीब 6.30 लाख रुपये की बचत होगी, यानी हर परिवार को लगभग 31,500 रुपये का लाभ मिलेगा।