CGPSC
CGPSC
Share This Article

रायपुर 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CGPSC: Recruitment for 21 posts of Assistant Director (Planning), applications invited till January 27 /CGPSC सहायक संचालक भर्ती , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

इस संबंध में संभावित परीक्षा की तिथि 5 अप्रैल 2026 है.पद के लिए नगर एवं शहरी नियोजन, सिटी प्लानिंग, हाउसिंग, पर्यावरण नियोजन आदि में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा संबंधित स्नातक/इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ अनुभव अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर-12 (56,100 से 1,77,500 रुपए) मिलेगा।