रायपुर 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / UPPSC Recruitment for 2158 posts in various departments, applications invited till January 22 / UPPSC भर्ती 2158 पद , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPP-SC) ने स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग में 2158 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 तक आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में विभिन्न विभागों के डेंटल सर्जन (157 पद),पशु चिकित्सा अधिकारी (404 पद), चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद)( 168 पद), चिकित्सा अधिकारी (यूनानी और आयुर्वेदिक) ( 884 पद), चिकित्सा अधिकारी( यूनानी)( 25 पद), चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक)(7 पद), होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
(265 पद), विधीक्षण अधिकारी (1 पद), स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (221 पद), औषधी निरीक्षक (26 पद),पद शामिल हैं। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 से 1,77,500 रुपए तक वेतन मिलेगा।
